(1)
राष्ट्र प्रेम को जिसने जगाया,
भारत को जिसने चमकाया,
जनकल्याण जिनका सपना,
हर जन उनको माने अपना,
दिखते हैं उनके बुलंद इरादे,
पूरा करते वे अपने हर वादे,
हम उनको फिर से लाएंगे,
मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे...
(2)
गरीबों की आवाज बने हैं,
देखो पीएम आवास तने हैं,
बड़ी मुसीबत का हुआ हल,
घर-घर पहुंचा नल से जल,
आयुष्मान से मिला उपचार,
उज्ज्वला ने बदले परिवार,
हर योजना का लाभ पाएंगे,
मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे...
(3)
दिखता है सांस्कृतिक उत्थान,
राम मंदिर बना है स्वाभिमान,
योग को विश्व में मान दिलाया,
भारत का गौरव फिर चमकाया,
काशी, सोमनाथ और महाकाल,
विरासत का बढ़ता भव्य भाल,
संस्कृति का मान और बढ़ाएंगे,
मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे...
(4)
धारा तीन सौ सत्तर हटाई,
कश्मीर में नई राह बनाई,
आतंक के विरुद्ध सख्त प्रहार,
आकाओं को मिला उचित उपचार,
शक्ति देख डर गया जग सारा,
दुश्मनों को घर में घुसके मारा,
कोई कसर कहां अब छोड़ी,
नक्सलवाद की कमर भी तोड़ी,
सभी स्थितियों को भाँप रहे हैं,
भ्रष्टाचारी भी देखों कांप रहे हैं,
भारत को और सशक्त बनाएंगे,
उनको हम फिर से लाएंगे,
मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे...
(5)
कभी ना कोई अपनी छुट्टी लेते,
वर्षों से निरंतर अपनी सेवा देते,
140 करोड़ लोगों पर लुटाते प्यार,
भारत को मानते वो एक परिवार,
देशवासी उनपर भरोसा करते,
कुछ लोग अब भी कोसा करते,
हम तो आज भी दिल लुटाएंगे,
मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे...
मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे....
(6)
विकसित भारत का सपना साकार बनाएंगे...
एक देश, एक चुनाव का संकल्प निभाएंगे...
2047 में भारत को विश्वगुरु बनाएंगे...
इसलिए मोदी कहीं नहीं जाएंगे....
