पैदा अक्सर ऐसे हालात हो जाते हैं,
अच्छे भले भी चालाक हो जाते हैं।
हाथी भी जान गया होगा राजनीति इनकी,
क्यूं गठबंधन से पहले तलाक हो जाते हैं।।
- सुमित राठौर
सर्फ एक्सेल में जैसे अच्छे दाग होते हैं,
परिंदों में सबसे चतुर जैसे काग होते हैं।
चुनाव में बदलते रहते हैं कई रूप अपने,
नेता हमारे ऐसे ही इच्छाधारी नाग होते हैं।।
- सुमित राठौर
माल्या ने बहुत लूटा, उसके कई धंधे थे,
बैंकों ने भी लुटाया, अफसर सारे अंधे थे।
एक-दूसरे पर आरोप लगाने से क्या होगा,
हमें पता है नेताओं, हमाम में सभी नंगे थे।।
- सुमित राठौर
खुद को भूल दूसरों के तलवे चूम रहे हैं,
ऊंचाई पर पहुंचकर नशे में झूम रहे हैं।
कैसे फादर्स डे मनायें मायूस हैं वो लोग,
जो गधों को अपना बाप बनाए घूम रहे हैं।।
- सुमित राठौर