सबका सुमित
Wednesday, July 2, 2014
चुटकी
सचिन को मिले भारत रत्न
हर कोई कर रहा है प्रयत्न
संसद में भी अब उठी है मांग
नेताओं को मिला काम का प्रश्न
सुमित’सुजान’, ग्वालियर
चुटकी
पाकिस्तानी क्रिकेट को करारा झटका
सात खिलाडिय़ों को बाहर पटका
देकर इनको बड़ी बुरी सजा
पीसीबी ने शर्मनाक प्रदर्शन गटका
चुटकी
पेट्रोल, डीजल के दम में
लगाकर बढोतरी का छोंका
सरकार ने फिर बड़ा धोखा
जनता ने फिर बुरी तरह कोसा
चुटकी
आदर्श सोसायटी घोटाले में
हिल गई चव्हाण की कुर्सी
काटे दिल्ली-मुंबई के चक्कर
निकल गई सारी फुर्ती
चुटकी
सूख गया शरीर, पिचक गए गाल
किसानो के लिए नेताजी की हड़ताल
सोनिया मैडम को है क्या जानकारी ?
चमचो से रोजाना करवा रहे पड़ताल
चुटकी
भ्रष्टाचार बहुत हो गया
कालेधन की बारी है
नेताओं ने बहुत लूटा
अब बाबाओ की बारी है
चुटकी
चली-चली फिर चली-चली
काली कमाई की चर्चा चली
टैक्स चोरों को जब ढूंढा
पकड़ा गया हसन अली
चुटकी
बनाने कांग्रेस को मजबूत
खुले हाथ से सबको ठूंसा
फिर सबने की गुटबाजी तो
चला जमकर लात घूँसा
चुटकी
जनता ने जब मुँह मोड़ा
बाबा ने अनशन तोडा
कांग्रेस की बेशर्मी देखो
हर किसी को पीछे छोड़ा
सुमित ' सुजान'
चुटकी
एक बाबा ने मचा दिया बबाल
दूसरे बाबा पर उठाकर सवाल
क्या करें सोच में हैं भक्त बेचारे
कौऐ चल रहे हैं हंस की चाल.
सुमित 'सुजान'
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)