Wednesday, July 2, 2014

चुटकी

सट्टे के सरे नोट चलाये हमने बट्टे में
एक दिन हम फँस गए एक रट्टे में
न दे पाए जब रिशवत किसी पुलिस वाले को
उसने फेंक दिया हमें सलाखों के गड्डे में

चुटकी

ठण्ड का मौसम आ गया
स्कूल की मेडमो को मज़ा आ गया
इस मौसम में वे डबल पैसे कमाती हैं
स्वेटर बुनने घर से ऊन और सिलाई ले आती हैं.

चुटकी

आपकी सुरक्षा हमारा धंधा है
थोड़े जुर्म कीजिये धंधा अभी मंदा है
आप क्या सोचते है आप पकड़ लिए जायेंगे
चिंता मत कीजिये हम आपको छुड़ा लायेंगे
आप जानते नहीं हमारा कानून कितना गन्दा है
जो बेगुनाह है उसके लिए फासी का फंदा है
जो जुर्म करे उसके लिए हमारा कानून अँधा है 

चुटकी

हमने सोच-सोचकर अपने बल उड़ा लिए
नाई के खर्चे कम करा लिए
अब जब जाते हम नाई के पास
वह हमसे रुपए लेता पूरे पचास
हमने उससे पूछा क्या बात है भाई
वह बोला यह बल ढूनने की मेहनत है भाई

चुटकी

तोप छाप बीडी हमेशा पीजिये
अपने शरीर के गुर्दे कम कीजिये
आप जल्दी इस दुनिया से उठ जायेंगे
अपनी बसियत जल्दी मेरे नाम कीजिये
सुमित 'सुजान'

चुटकी


गंगा नदी में हमने खूब मजे से नहाया
एक व्यक्ति ने जोरदार ठहाका लगाया
हमने उससे पूछा क्या बात है भाई ?
बोला वह, एक और पापी ने डुबकी लगाई

चुटकी



lalu photo.jpg
लालूजी राजनीति छोडो
सभी आपसे रूठने लगे हैं
वोटरों कि अब क्या कहें
सभा के मंच तक टूटने लगे हैं

चुटकी



शुरू हो गया जांच का खेल
निकलेगी भ्रष्टचारियों की रेल
कॉमनवेल्थ का हुआ समापन
अब निकलेगा सबका तेल

चुटकी

भारतीय लोकतंत्र
तेरी किस्मत
कितनी खोटी है
पहले होती थी राजनीति
वोटों पर
अब नोटों पर होती है

चुटकी

आईपीएल की गिरी कमाई
आयोजकों ने जुगाड़ भिड़ाई
गंभीर,सचिन,गांगुली पे लगा जुर्माना
कर ली एक झटके मे कमाई
सुमित ‘सुजान’, ग्वालियर