Saturday, July 29, 2017

चुटकी

उम्मीदें हमारी रोज चकनाचूर होती हैं,
संसद में चर्चा जब 'साड़ी' पर होती है।
लोकतंत्र आज भी बहुत रोया होगा,
साबित हुआ, कौओ के पास ही मोती है।
सुमित राठौर

चुटकी

एक छापे पर इतना बवाल,
वाह... केजरीवाल।
कार्रवाई को दिया सियासी रंग,
लोकप्रियता में आ गया उछाल ।।
सुमित राठौर

चुटकी

हम रंग, गुलाल और पिचकारी लाए हैं,
देशभक्ति अपनी काया पर सजाये हैं,
जो नहीं बोलते 'भारत माता की जय',
उन्हें छोड़कर सभी को शुभकामनायें हैं।।

चुटकी

राजनीति देखो है कितनी दुःखदायी,
घर की लड़ाई सड़कों पर आई।
जितना कमाया सब लुटने को है,
बेटा करा रहा बाप की जगहँसाई।।
सुमित राठौर

चुटकी

नाहिद के गाने पर अपना ईमान डिगा गए,
एक के बाद एक फतवे नए सुना गए।।
भाईचारे की फिर कर दी ऐसी की तैसी,
मुल्ले गानों को भी हिन्दू-मुसलमान बना गए।।
सुमित राठौर

चुटकी

हर रोज अपनी सीमाएं लांघते थे, 
डूबेंगे हम, ये अच्छे से जानते थे,
वो कुर्सी तक संभाल न सके अपनी,
जो हमसे हमारा कश्मीर मांगते थे।
                           

Friday, July 28, 2017

चुटकी

भ्रष्टाचारी गठबंधन देखो टूट गया,
साथ नीतीश - लालू का छूट गया,
सालों बाद चमके थे सितारे उनके,
लगता है मुकद्दर साला फिर रूठ गया।
                             

Saturday, June 24, 2017

चुटकी

चुटकी
देशभक्ति आपकी समय-समय पर तौलेंगे,
भले हों जुबां पर ताले, हम जरूर खोलेंगे।
वो भी दिन आएगा औबेसी जी...,
जब आप भी 'भारत माता की जय' बोलेंगे।।
सुमित राठौर

चुटकी

चुटकी
इटली से आई है दलाली की खबर,
मेडम गांधी की नीयत काली थी इधर।
कोयले के बाद हेलिकॉप्टर में भी खा गए,
बेचारे कांग्रेसी अब मुंह छुपाएं किधर।
सुमित राठौर

चुटकी

चुटकी
खड़ी होंगी फिर सबकी खाट,
सड़कों पर आने वाले हैं जाट,
अजब आरक्षण का मसला है,
'सरकार', ढूंढिए कोई नई काट।।
सुमित राठौर