Wednesday, October 18, 2017

चुटकी

संगीत ने कुछ बोला तो ताल बिगड़ गई,
देखते ही देखते सबकी चाल बिगड़ गई।
जो ओढ़ा फिरते थे देशभक्ति का चोला,
ताजमहल की बात पर खाल उधड़ गई।।
                             - सुमित राठौर

Saturday, October 14, 2017

चुटकी

आरुषि-हेमराज किसने मारे,
सीबीआई अफसर बने बेचारे।
9 साल बाद का यही नतीजा,
वकालत से बरी हो गये सारे।।
                      

Sunday, August 27, 2017

चुटकी

न्यायालय हुआ जब सख्त,
बेकाबू हो गए मूर्ख भक्त।
बाबा का बदलते ही ठिकाना,
हिलने लगा सरकारी तख्त।।
                    - सुमित राठौर

Saturday, July 29, 2017

चुटकी

महाराज आपका सुझाव बहुत अच्छा है,
इरादा भी नेक और सच्चा है।
लेकिन जब से पाला पड़ा है मेरा महंगाई से
सोचता हूं, बच्चा एक ही हो तो अच्छा है।
सुमित 'सुजान'

चुटकी

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर विशेष
राजनीति में नए नियम गढ़े जा रहे हैं,
कोसने वाले नेतागिरी में छा रहे हैं।
फिर दिखाए जाएंगे हमें कुछ सपने,
कुछ ने पहले ठगा, कुछ फिर ठगने आ रहे हैं।
सुमित 'सुजान'

चुटकी

हुआ दिन आज का बहुत खास,
याकूब मेमन पहुंचा खुदा के पास।
बचाने आये थे वकील कुछ होशियार,
न्यायलय ने भगाया, किया इंसाफ ।।
सुमित राठौर

चुटकी

लो बिहार में अब बन गई बात,
मांझी भी हुए बीजेपी के साथ |
भूल हुई माफ़ कर दो मोदी जी,
लौटा दो मेरे पुराने वाले ठाट ||
सुमित राठौर

चुटकी

देखो आज तो खेल बड़ा ही निराला हो गया,
पाक से हमदर्दी पर कुलकर्णी काला हो गया।

चुटकी

उम्मीदें हमारी रोज चकनाचूर होती हैं,
संसद में चर्चा जब 'साड़ी' पर होती है।
लोकतंत्र आज भी बहुत रोया होगा,
साबित हुआ, कौओ के पास ही मोती है।
सुमित राठौर

चुटकी

एक छापे पर इतना बवाल,
वाह... केजरीवाल।
कार्रवाई को दिया सियासी रंग,
लोकप्रियता में आ गया उछाल ।।
सुमित राठौर