महाराज आपका सुझाव बहुत अच्छा है,
इरादा भी नेक और सच्चा है।
लेकिन जब से पाला पड़ा है मेरा महंगाई से
सोचता हूं, बच्चा एक ही हो तो अच्छा है।
सुमित 'सुजान'
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर विशेष
राजनीति में नए नियम गढ़े जा रहे हैं,
कोसने वाले नेतागिरी में छा रहे हैं।
फिर दिखाए जाएंगे हमें कुछ सपने,
कुछ ने पहले ठगा, कुछ फिर ठगने आ रहे हैं।
सुमित 'सुजान'