Sunday, December 17, 2017

चुटकी

समस्याओं पर हमारी कोई माथापच्ची नहीं,
वो चिल्लाने लगे हैं देखो ईवीएम सच्ची नहीं।
आज पड़े हैं वोट, नतीजा तो कल आएगा,
नेताओं! इतनी जल्दबाजी भी अच्छी नहीं।।
                                      - सुमित राठौर

चुटकी

मंदिर-मस्जिद छोड़ो, पहले प्यारा हिंदुस्तान बना दो,
बेरोजगारों को दुकान और गरीबों को मकान बना दो।
और है अगर ज़िद तुम्हारी मंदिर और उनकी मस्जिद बनाने की,
तो रुको! सबसे पहले कुछ श्मशान और कुछ कब्रिस्तान बना दो।।
                                                               -सुमित राठौर

Wednesday, October 25, 2017

चुटकी

अमेरिका में बोले मीठे बोल,
सड़कों के पीटे सुहाने ढोल।
हकीकत तो देख लेते मामाजी,
गड्ढे ही खोल रहे तुम्हारी पोल।।
                       - सुमित राठौर

चुटकी

आते ही चुनाव नेता उबलने लगे हैं,
कायदे राजनीति के कुचलने लगे हैं।
कीमत जिनकी थी पहले दो कौड़ी की,
भाव देखो उनके भी उछलने लगे हैं।।
                           - सुमित राठौर

Wednesday, October 18, 2017

चुटकी

संगीत ने कुछ बोला तो ताल बिगड़ गई,
देखते ही देखते सबकी चाल बिगड़ गई।
जो ओढ़ा फिरते थे देशभक्ति का चोला,
ताजमहल की बात पर खाल उधड़ गई।।
                             - सुमित राठौर

Saturday, October 14, 2017

चुटकी

आरुषि-हेमराज किसने मारे,
सीबीआई अफसर बने बेचारे।
9 साल बाद का यही नतीजा,
वकालत से बरी हो गये सारे।।
                      

Sunday, August 27, 2017

चुटकी

न्यायालय हुआ जब सख्त,
बेकाबू हो गए मूर्ख भक्त।
बाबा का बदलते ही ठिकाना,
हिलने लगा सरकारी तख्त।।
                    - सुमित राठौर

Saturday, July 29, 2017

चुटकी

महाराज आपका सुझाव बहुत अच्छा है,
इरादा भी नेक और सच्चा है।
लेकिन जब से पाला पड़ा है मेरा महंगाई से
सोचता हूं, बच्चा एक ही हो तो अच्छा है।
सुमित 'सुजान'

चुटकी

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर विशेष
राजनीति में नए नियम गढ़े जा रहे हैं,
कोसने वाले नेतागिरी में छा रहे हैं।
फिर दिखाए जाएंगे हमें कुछ सपने,
कुछ ने पहले ठगा, कुछ फिर ठगने आ रहे हैं।
सुमित 'सुजान'

चुटकी

हुआ दिन आज का बहुत खास,
याकूब मेमन पहुंचा खुदा के पास।
बचाने आये थे वकील कुछ होशियार,
न्यायलय ने भगाया, किया इंसाफ ।।
सुमित राठौर