सबका सुमित
Friday, September 19, 2014
चुटकी
चुनाव आया तो चहकने लगे
कुर्ते खादी के दमकने लगे
दिखने लगी जब सत्ता की राह
पुराने रिश्ते तक दरकने लगे
सुमित 'सुजान'
चुटकी
सत्ता मिली तो मगरूर हुए अपने
लड्डू वर्षों बाद मिला था चखने
आडवाणी-मुरली जब किए किनारे
तब से नतीजे भी लगे पलटने
सुमित 'सुजान'
Sunday, September 7, 2014
चुटकी
जनता पर प्यार लुटाने
इकदूजे को झुठलाने
आ गए हैं फिर से नेता
दिल्ली में सरकार बनाने
सुमित 'सुजान'
Friday, September 5, 2014
चुटकी
गुरू गोविंद थे दोऊ खड़े
शिष्य हो गए हैं बहुत बड़े
बोले मैंने दिखाई थी राह
चौराहे आज पर दोनों खूब लड़े
सुमित 'सुजान'
Tuesday, September 2, 2014
चुटकी
पकिस्तान से आया पैगाम आज
शरीफ भागकर बचा रहे हैं लाज
जैस-तैसे तो पहुंचे थे कुर्सी तक
कादरी और इमरान बन बैठे खाज
सुमित 'सुजान'
Monday, September 1, 2014
चुटकी
राहुल की चुप्पी पर उठाया सवाल
बयान देते ही पार्टी में आया भूचाल
मुंह अब दिग्विजय सिंह ने खोला है
शायद इनकी भी 'नहीं गल रही दाल'
सुमित 'सुजान'
Thursday, August 28, 2014
चुटकी
रुको! दृश्य अभी ऐसे आते मिलेंगे
दुनिया छोड़कर कुछ जाते मिलेंगे
जिनकी जरुरत थी पहले खाना
गठरी से उनकी बैंक 'खाते' मिलेंगे
सुमित 'सुजान'
चुटकी
राजनीति में अजब खेल हो गया,
नीतीश लालू का मेल हो गया
सबक सिखाएगी शायद जनता
गणित भाजपा का भी फेल हो गया
सुमित 'सुजान'
Thursday, August 14, 2014
ग़ज़ल
नज़रों को मेरी उलझा गया कोई
देखकर मुझे फिर मुस्कुरा गया कोई
उसकी अदाओं का बहुत दीवाना हूँ मैं
हरकतों से मेरी अंदाज़ा लगा कोई
आजकल रात दिन बैचैन सा रहता हूँ
आँखों से मेरी नींदे चुरा ले गया कोई
मोहब्बत का आप जादू देखिये
आया मेरा नाम शरमा गया कोई
सुमित 'सुजान'
Sunday, July 27, 2014
चुटकी
सानिया का मुद्दा तगड़ा हो गया
बेटी है या बहू, झगड़ा हो गया
सोनिया पर भी उठने लगे सवाल
जरा सी बात पर लफड़ा हो गया
सुमित 'सुजान'
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)