Friday, October 11, 2019

गजल

खुद को भूल गया हूँ तब से,
तुमको दिल दिया है जब से।

मैं अब भी इस इंतज़ार में हूँ,
तुम खुद को भूलोगी कब से।

वो तेरी आँखों में आंसू नहीं देगा,
मेरी बात हुई है आज रब से।

लाखों चेहरे देखे हैं मैंने मगर,
तुम ही अच्छी लगती हो सबसे।

उससे मुलाकात याद रहती है,
मिलता है वो हर बार अदब से।
                        - सुमित राठौर

Wednesday, September 4, 2019

चुटकी

बिगाड़ दिए सबके ढंग,
गुस्सा हुए जब उमंग।
मेडम से की शिकायत,
करते हैं 'राजा जी' तंग।।
          - सुमित राठौर

Monday, September 2, 2019

चुटकी

अध्यक्ष बनने की जो लड़ाई है,
अब सड़कों पर उतर आई है।
'राजा जी' दिख रहे तिकड़मी,
महाराजा ने भी टांग फंसाई है।।
                    - सुमित राठौर

Friday, August 23, 2019

चुटकी

बेटे कार्ति के भ्रष्टाचारी करम,
शामिल हुए उसमें चिदंबरम।
मोदी सरकार की देखो सख्ती,
'तोता' भी लग रहा बेरहम।।
                    - सुमित राठौर

चुटकी

अध्यक्ष ढूंढने में निकल गया दम,
फिर भी मिटा नहीं पार्टी का गम।
बहुत नौटंकी के बाद वही नतीजा,
सत्ता संभालेंगी फिर सोनिया मेडम।।
                          - सुमित राठौर

Sunday, August 4, 2019

चुटकी

कश्मीर के रास्ते सारे तंग हुए,
इकट्ठे भी सारे अक्लमंद हुए।
शायद होने वाला है बड़ा कुछ,
खुराफाती सारे नजरबंद हुए।।
                     - सुमित राठौर

Friday, May 31, 2019

चुटकी

बड़ी निर्दयी हो ममता दीदी तुम,
कुर्सी बचाने में रहतीं हमेशा गुम।
जानते हैं हम बेचैनी का कारण,
मोदी पकड़े हुए हैं तुम्हारी दुम।।
                      - सुमित राठौर

Wednesday, May 29, 2019

चुटकी

जबसे सत्ता हुई है गुल,
बड़ी चिंता में हैं राहुल।
कहां जाकर मुंह छुपाएं,
इज्जत गई है सारी धुल।।
                - सुमित राठौर

Sunday, May 26, 2019

चुटकी

मोदी है ये, कोई और नहीं है,
महागठबंधन को ठौर नहीं है।
राहुल बाबा से बोली जनता,
चौकीदार हमारा चोर नहीं है।।
                      - सुमित राठौर

Sunday, May 12, 2019

चुटकी

राजनीति हम बहुत शर्मिन्दा हैं,
कुछ लोग चांटे खाकर भी जिंदा हैं।
नोट लेकर बेच रहे उम्मीदवारी,
पूछो तो कहते हैं ये तो चंदा है।।
                      - सुमित राठौर